बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को अपनाना होग़ा प्रीपेड बिजली बिल रिचार्ज प्रक्रिया

04 Aug 2026

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों को अपनाना होग़ा प्रीपेड बिजली बिल रिचार्ज प्रक्रिया

समान किश्तो में करना होग़ा बकाया बिजली बिल का भुगतान

सोलर दीदियों को वेंडर चयन के लिये प्रोत्साहित करने के निर्देश

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने  राज्य शासन के निर्देशानुसार  सभी शासकीय कार्यालयों मे प्रीपेड बिजली बिल रिचार्ज की प्रकिया जल्द पूरा करने और बकाया विद्युत देयक का 4 समान किश्तो में भुगतान करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया क़ि राज्य शासन द्वारा सभी शासकीय कार्यालयों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर की स्थापना कर प्री-पेड बिलिंग करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत प्रथम चरण में अगस्त 2026 से विकासखण्ड एवं उच्च स्तर तक के सभी शासकीय कनेक्शनों का स्मार्ट मीटर के माध्यम से प्री-पेड बिलिंग किया जाएगा एवं इसके उपरांत द्वितीय चरण में विकासखण्ड स्तर से निम्न स्तर के कार्यालयों में प्री-पेड बिलिंग का कार्य किया जाएगा।प्री-पेड बिलिंग पद्धति सुचारू रूप से लागू हो, यह सुनिश्चित करने के लिये  विभागवार बकाया राशि को फ्रीज कर इस राशि को आगामी 4 तिमाही में समान किश्तों में भुगतान किया जाएगा। प्रीपेड रिचार्ज के लिये विभागवार नोडल अधिकारी एवं राज्य स्तर से नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। उन्होंने 4 विभागों द्वारा जिला बनाए गये नोडल अधिकारियो को अपने कार्यालय का प्रीपेड रिचार्ज तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा हितग्राही पंजीयन व वेंडर सलेक्शन की समीक्षा करते हुए कहा क़ि महिलाओं को सक्रिय वेंडर की सूची उपलब्ध कराएं ताकि उन्ही वेंडरो का चयन हो जो जल्द सोलर पैनल इंस्टालेशन का कार्य पूरा करते हैं। उन्होंने प्रति सोलर पैनल इंस्टालेशन पर समूह की महिलाओं क वेंडर द्वारा तय परिश्रमिक का भुगतान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के गंभीर कुपोषित 
बच्चों को अनिवार्य रूप से एनआरसी में भर्ती करने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने ई -ऑफिस  के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए राज्य शासन की मंशा अनुसार सभी फाइलो का मूवमेंट एवं पत्राचार शतप्रतिश ई-ऑफिस के माध्यम से करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरण, सीपी ग्राम्स,मुख्यमंत्री जनदर्शन,सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना,एग्रीस्टेक पंजीयन, सेवा सेतु पोर्टल आदि की समीक्षा की।


बैठक में अपर  कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, ए.आर. टंडन,निशा नेताम मड़ावी, सीमा ठाकुर सहित,एसडीएम,जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।