बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावन में किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

01 Aug 2026

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावन में किया कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में  डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावन में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया।

नवस्थापित कंप्यूटर लैब में 8 आधुनिक कंप्यूटर सेट, टेबल, चेयर, आलमारी, डस्टबिन, फुटमैट, रायटिंग बोर्ड, नोटिस बोर्ड एवं एयर ब्लोवर उपलब्ध कराए गए हैं।

अतिथियों ने फीता काटकर कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच अमर सिंह नेताम, उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा,  शाला विकास समिति अध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा, पत्रकार त्रिलोचन वर्मा, प्राचार्य लोमश साहू एवं योगेन्द्र वर्मा, विजय वर्मा, किशोर वर्मा, सत्यनारायण राजपूत, प्रितम यादव, ललिता रुसिया, अंचन चैहान, रिम्पी स्वर्णकार, हरिशचंद अनंत, सरस्वती साहू शिक्षक एवं शिक्षिकांओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में सरपंच, उपसरपंच एवं प्राचार्य ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

सरपंच, उपसरपंच, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा तथा उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं  गुमान साहू की भूमिका  रही।