बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर केन्द्र द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह आयोजित

24 Jun 2026

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर केन्द्र द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह आयोजित “

बलौदाबाजार/रावन 


पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में संयंत्र के निकटवर्ती ग्रामों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक रावन सीएसआर केन्द्र द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति समर्पित 20 चयनित व्यक्तियों को “पर्यावरण मित्र सम्मान“ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में ग्राम रावन से दीपक वर्मा, कृष्णा वर्मा एवं संतूराम यादव, ग्राम पड़कीडीह से डिलेश्वर वर्मा एवं खोड़स वर्मा, ग्राम झीपन से वेदप्रकाश वर्मा, ग्राम गुमा से झाकुमार साहू, ग्राम सरसेनी से टिकेश्वर देवांगन, देवव्रत श्रेय, पुनाराम साहू, कोमल रजक एवं दुर्गेश साहू, ग्राम फुलवारी से मेघनाथ साहू एवं आनंद साहू, ग्राम खपराडीह से गजेन्द्र वर्मा एवं कामदेव बधमार, ग्राम चुचरूंगपुर से मधुकर वर्मा एवं धनेश्वर वर्मा, ग्राम नेवारी से रमेश साहू तथा ग्राम तिल्दाबांधा से संतोष वर्मा सम्मानित हुए।
कार्यक्रम में निकटवर्ती ग्रामों के सरपंचों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त व्यक्तियों में से टिकेश्वर देवांगन, गजेन्द्र वर्मा, कृष्णा वर्मा एवं दीपक वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय सहित सीएसआर टीम के सदस्य सुरेन्द्र कुमार यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।