बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

उप स्वास्थ्य केंद्र रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ

29 Jul 2026

उप स्वास्थ्य केंद्र रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ

बलौदाबाजार l अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, रावन द्वारा मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र, रावन में रूफटॉप सोलर सिस्टम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद सदस्य पूर्णिमा संजू लहरी, सरपंच अमर सिंह नेताम, उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा एवं पंच तेजस्वी वर्मा, उपस्वास्थ्य केन्द्र के आरएचओ  प्रदीप कुमार पटेल, मनीषा पटेल, मितानिन एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने फीता काटकर सोलर सिस्टम का शुभारंभ कर इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन किया।

रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित होने से उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा उपलब्ध होगी, जिससे विद्युत आपूर्ति अधिक विश्वसनीय बनेगी तथा बिजली व्यय में कमी आएगी। साथ ही बिजली चले जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन निर्बाध रूप से हो सकेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य,  सरपंच,  उपसरपंच,  आरएचओ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा टीम से सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, ताराचंद वर्मा, सुनिता निषाद, साहिल बांधे एवं  गुमान साहू की भूमिका  रही।