बलौदाबाजार l विद्यालयीन शिक्षण और शैक्षणिक गतिविधियों में सामंजस्य के साथ साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा बलौदाबाजार में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026.27 के लिए छात्रसंघ का प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति से गठन कर आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्वाचन की प्रक्रिया में कक्षा 9वीं से लेकर 12 वीं तक अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर छात्र संघ कार्यकारिणी का चयन किया। पूर्वेंद्र वर्मा (कक्षा 12 वीं) शालानायक, ओमप्रकाश टंडन (कक्षा 11 वीं)-- उपशालनायक,पीताम्बर रजक (12 वीं)-- सचिव, जयंत टंडन (11 वीं)-- सहसचिव, कु हीना ध्रुव,दक्ष नवरंगे -- सांस्कृतिक सचिव,कु. वर्षा वर्मा, विकास चतुर्वेदी -- अनुशासन सचिव, जीवा यादव नरेश नवरंगे -- क्रीड़ा सचिव निर्वाचित हुए।
शपथग्रहण कार्यक्रम में छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं सभी कक्षाओं के कप्तानों का शिक्षक शिक्षिकाओं ने तिलक गुलाल लगा कर एवं बैच प्रदान कर अभिनंदन एव आशीर्वाद प्रदान किया। छात्रसंघ कार्यकारिणी को शपथ वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार बंजारे ने दिलाया। शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में प्रदत्त समस्त उत्तरदायित्वों का निर्वहन विद्यालय के अनुशासनात्मक दायरे में रहकर करने की नसीहत दिए। साथ ही विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त किए।
कार्यक्रम में शिक्षकगण अनिल कुमार बंजारे,दीपचंद बंजारे रूपनारायण साहू रमेश कुमार नेगी नंदकुमार मल्होत्रा धर्मेंद्र खरे श्रीमती भारती ऊके अर्चना वर्मा प्रार्थना महोबिया विद्या साव सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।