बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
News

सावन मेले का भव्य समापन: महिलाओं की सहभागिता और उत्साह से तीन दिवसीय आयोजन बना यादगार

03 Aug 2026

सावन मेले का भव्य समापन: महिलाओं की सहभागिता और उत्साह से तीन दिवसीय आयोजन बना यादगार

बलौदाबाजार । सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग, बलौदाबाजार द्वारा पंडित वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका (गार्डन चौक) में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेले का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस मेले में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया।

मेले में महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। साथ ही स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का बेहतर अवसर मिला।

आयोजन के दौरान रायपुर से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अरविंद ओझा एवं उनकी टीम तथा आशीर्वाद भवन से कान्यकुब्ज सभा के महिला प्रकोष्ठ की टीम की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

समापन अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा द्विवेदी ने सभी आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. निशा झा, शैलजा मिश्रा, अलका शर्मा, मृदुला शुक्ला,  मोना शुक्ला  मनीषा शुक्ला, आरती दुबे, बबली दुबे, श्रद्धा दुबे, कीर्ति शर्मा, प्रभा तिवारी, सरस्वती तिवारी, प्रेमलता तिवारी, स्वाति मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला, करुणा दुबे  पूनम शर्मा, शशि शुक्ला, प्रीति बाजपेई, गीता मिश्रा वंदना शुक्ला शशि प्रेम शुक्ला रोशनी शुक्ला नीतू शुक्ला रजनी बाजपेई मनोरमा बाजपेई तुलसी तिवारी ममता शर्मा कल्पना मिश्रा स्वाति पांडे नेहा बाजपेई युक्ति बाजपेई सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।