बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
News

बलौदाबाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

22 Jul 2026

बलौदाबाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

बलौदाबाजार ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छात्र समुदाय के समर्थन में तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सांसदों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज गार्डन चौक, बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस कमेटी, की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और जनहित के मुद्दों को उठाना लोकतंत्र का मूल अधिकार है तथा इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
इस अवसर पर  प्रमुख रूप से पूर्व कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु , पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू,, प्रेमलता बंजारे, कालिंदी वर्मा, जिला प्रभारी महामंत्री छल्ला साहू. भावेश वर्मा,, संजय सोनी,जितेंद्र नवरत्न. पलारी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, मनीष चंद्राकर, कोषाध्यक्ष. हेमचंद केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल. शहर महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, रविंद्र नामदेव, गोविंद पात्रे, किशोर नौरंगे अभिषेक पटेल, सुखदेव साहू, दिगंबर साहू एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, डीके कॉलेज अध्यक्ष हेमंत ठाकुर,जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनता के अधिकारों की आवाज़ को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा।