बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

राखी से पहले मिला सम्मान और स्नेह का उपहार, महतारी वंदन से सशक्त हुआ परिवार

26 Aug 2026

राखी से पहले मिला सम्मान और स्नेह का उपहार, महतारी वंदन से सशक्त हुआ परिवार

राखी पर्व से पूर्व 31वीं किस्त देकर विष्णु भैया ने बढ़ाया हम बहनों का मान : मंजू ध्रुव
             

बलौदाबाजार l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बन रही है। ग्राम बिटकुली की श्रीमती मंजू ध्रुव भी ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।


मंजू बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। स्व-सहायता समूह से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं। रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। समय से पहले राशि मिलने से रक्षाबंधन की खुशियां और भी बढ़ गई हैं। यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भाई की ओर से बहनों के लिए सम्मान और स्नेह का उपहार है। मंजू कहती हैं - “इस रक्षाबंधन पर हमारे विष्णु भैया ने हम सभी बहनों को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है। रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त मिलने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इसके लिए मैं हमारे विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।"