बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

निरीक्षण टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर दो कृषि केंद्र में विक्रय प्रतिबंधित

06 Sep 2026

निरीक्षण टीम की कार्यवाही,अनियमितता पर दो कृषि केंद्र में  विक्रय प्रतिबंधित

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के कृषि केन्द्रों का सघन निरीक्षण की कार्यवाही जारी  है। इसी तारतम्य में  रविवार को विकासखण्ड पलारी एवं बलौदाबाजार के दो कृषि केन्द्र मे अनियमितता पर  विक्रय प्रतिबंधित किया गया।

विकासखंड पलारी के कीटनाशी निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा के द्वारा ग्राम अमेरा, में संचालित एन. के. ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई। कृषि केंद्र में कालातीत कीटनाशकों का उचित संधारण नहीं किया गया था। विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण  विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।

विकासखंड बलौदाबाजार के कीटनाशी निरीक्षक  लोकनाथ दीवान द्वारा ग्राम सेम्हराडीह में संचालित कुनाल कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ग्राम खैदा  में संचालित देवाशीष कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खँदा का औचक निरिक्षण किया गया निरिक्षण के दौरान समिति में स्कंध पंजी का उचित संधारण नहीं पाया गया जिस कारण समिति को कारण बताओ नोटिस जरी किया गया है।

विकासखण्ड भाटापारा के कीटनाशी निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा ग्राम निपनिया, में संचालित आशा कृषि केंद्र एवं विकासखण्ड सिमगा के कीटनाशी निरिक्षक श्रीमती ओ.एम. कुजूर द्वारा जय किसान ट्रेडर्स, सिमगा का औचक निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।