बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा का जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का आकस्मिक दौरा

21 Aug 2026

​पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा का जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का आकस्मिक दौरा

डीजीपी/आईजी सम्मेलन के तहत गोद लिए गए थाना हथबंद का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

थाना प्रभारी हथबंद को थाने का बेहतर रख रखाव, मजबूत एवं उच्च कोटि की दक्षता प्रदर्शित करने हेतु दिए गए निर्देश

जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: अंधविश्वास, साइबर अपराध की रोकथाम व पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर दिया विशेष जोर

यातायात व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिया गया निर्देश

बलौदाबाजार l ​आज दिनांक 21.08.2026 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा (आईपीएस) द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का संक्षिप्त एवं आकस्मिक दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अपने द्वारा गोद लिए गए थाना हथबंद का सर्वप्रथम भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

​थाना हथबंद के भ्रमण के दौरान निर्देश:

 आईजी अमरेश मिश्रा ने थाना हथबंद के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी हथबंद को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया:
1. ​थाना रखरखाव व देखरेख: परिसर की स्वच्छता, अधोसंरचना एवं संसाधनों के बेहतर रखरखाव हेतु निर्देश।
2. ​थाना रिकॉर्ड संधारण एवं अद्यतन हेतु निर्देश: थाना रिकॉर्ड्स एवं शासकीय पंजियों के अद्यतन व सुव्यवस्थित कामकाज का निरीक्षण।
3. ​जन-सहानुभूति व व्यवहार: थाने आने वाले आमजनों एवं पीड़ितों के साथ अत्यंत संवेदनशील, शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने पर बल।

राजपत्रित अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक :-

 थाना निरीक्षण के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के सांथ पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए:
1. ​अंधविश्वास एवं टोना-जादू पर कड़ा प्रहार: अंधविश्वास, जादू-टोना आदि से संबंधित शिकायतों पर बिना किसी देरी के अत्यंत गंभीरतापूर्वक एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए। 
2. सभी तरह के अंधविश्वास को पूरी तरह समाप्त करने हेतु पुलिस द्वारा पूरे जिले में व्यापक एवं गहन जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु निर्देश
3. प्रभावी नेतृत्व (Leadership): मैदानी स्तर पर पुलिसिंग में लीडरशिप को और अधिक मजबूत, पारदर्शी तथा जन-उन्मुख बनाने के निर्देश।
4. भविष्य की चुनौतियों की तैयारी: आगामी समय में आने वाली विभिन्न सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने हेतु अग्रिम रणनीति व तैयारी रखने हेतु कहा गया।
5. CCTNS का प्रभावी संचालन:- सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली के अंतर्गत डेटा एंट्री व केस मैनेजमेंट का कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निष्पादित करने के निर्देश।
6. साइबर अपराध नियंत्रण व आधुनिक तकनीक: साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करने एवं 'साइबर जागृति अभियान' का आमजनों के बीच बढ़-चढ़कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। 
7. "साइबर जागृति अभियान" को जिले में और अधिक व्यापक स्तर पर करने के लिए समस्त संयंत्र प्रबंधकों को उनके संयंत्र में कायर्रत सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी "सायबर जागृति अभियान" में जोड़ने हेतु निर्देश। 
8. यातायात व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त एवं सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु निर्देश दिया गया। 
9. छोटे कस्बों, नगर एवं ग्रामों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुदृढ़ रखने हेतु तथा क्षेत्र को दुर्घटना मुक्त रखने हेतु क्षेत्र के व्यापारी संघ पदाधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करने एवं क्षेत्र में अधिक से अधिक ट्रैफिक वॉलिंटियर्स नियुक्त करने हेतु निर्देश दिया गया है।

​बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी :- 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक (कैंप कसडोल) कौशल किशोर वासनिक, उप पुलिस अधीक्षक मोनिका मरावी, एसडीओपी बलौदाबाजार  उषा सोंधिया एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित थे।