बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने बढ़ाया जवानों का हौसला: तुरतुरिया बाढ़ रेस्क्यू, सर्पदंश पीड़िता की जान बचाने और सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस व डायल 112 की टीम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

06 Jul 2026

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने बढ़ाया जवानों का हौसला: तुरतुरिया बाढ़ रेस्क्यू, सर्पदंश पीड़िता की जान बचाने और सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस व डायल 112 की टीम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

बलौदाबाजार  l खाकी का सम्मान: जांबाज पुलिस अधिकारियों और जवानों की इस कर्तव्यनिष्ठा व बहादुरी को सलाम करते हुए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
​ उफनती नदी में महा-रेस्क्यू: मातागढ़ तुरतुरिया की बालमदेही नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे दर्जनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कसडोल पुलिस ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।
​ आंधी-तूफान के बीच जिंदगी की जंग: ग्राम खम्हरिया रिसदा में तेज आंधी-बारिश के बीच सर्पदंश (सांप काटने) की शिकार 15 वर्षीय मासूम के लिए फरिश्ता बनी डायल 112 की टीम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।
​ 'गोल्डन आवर' में तत्परता: सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को बिना वक्त गंवाए तत्काल पुलिस वाहनों में अस्पताल शिफ्ट कर दी गई नई जिंदगी।

​सड़क दुर्घटनाओं में तत्परता दिखाने, प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर लोगों की जान बचाने वाले थाना कसडोल पुलिस और डायल 112 के अधिकारियों व जवानों को आज दिनांक 06.07.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​सराहनीय कार्य करने वाले इन जांबाज पुलिसकर्मियों एवं डायल 112 वाहन चालकों ने पिछले कुछ दिनों में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ से कई जिंदगियां बचाई हैं, जिसकी पूरे जिले में सराहना हो रही है।

इन तीन प्रमुख वीरतापूर्ण व साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान:-

तुरतुरिया बालमदेही नदी में आई भीषण बाढ़ से 200 से अधिक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का सफल रेस्क्यू (दिनांक 05.07.2026): कल दिनांक 05.07.2026 को मातागढ़ तुरतुरिया स्थित बालमदेही नदी में अचानक भीषण बाढ़ आ गई थी, जिसमें कई श्रद्धालु और पर्यटक फंस गए थे। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस और डायल 112 की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी के बीच से सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू टीम में शामिल सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी विवरण
1. रूपेश चंद्रा – प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (PSI), थाना कसडोल
2. उमेश टंडन – प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (PSI), थाना कसडोल
3. ​मनोज पैकरा (आरक्षक क्रमांक 609) – डायल 112, थाना कसडोल
4. ​नेतराम पटेल – वाहन चालक, डायल 112, थाना कसडोल
5. ​राजा उर्फ टिकेश्वर यादव (आत्मज स्व. सुरेन्द्र कुमार यादव) – वाहन चालक, कसडोल

आंधी-तूफान के बीच सर्पदंश की शिकार 15 वर्षीय मासूम को दिया जीवनदान (दिनांक 05.07.2026) :- कल दिनांक 05.07.2026 को ग्राम खम्हरिया रिसदा में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच एक 15 वर्षीय मासूम बच्ची सर्पदंश (सांप काटने) का शिकार हो गई थी। ऐसे खराब मौसम में भी डायल 112 की टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकी।
​सम्मानित टीम: इस रेस्क्यू को अंजाम देने वाले डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 626 अनिल कुमार साहू और वाहन चालक खगेश मानिकपुरी को उनकी इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की तत्काल सहायता व 'गोल्डन आवर' में रेस्क्यू :- ​कसडोल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं की सूचना पर तत्काल रिस्पॉन्स टाइम दिखाते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले जवानों को भी सम्मानित किया गया। डायल 112 (बाज-1) के आरक्षक आशुतोष बंजारे एवं वाहन चालक केशव साहू को घायलों को तत्काल सीएचसी (CHC) अस्पताल कसडोल में भर्ती कराकर उनकी जान सुरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी द्वारा सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा का संदेश :- ​"पुलिस का पहला कर्तव्य नागरिकों की जान-माल की रक्षा करना है। कसडोल पुलिस और डायल 112 की टीम ने संकट के समय जिस बहादुरी, आपसी सामंजस्य और मुस्तैदी का परिचय दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। खराब मौसम, बाढ़ और सड़क हादसों जैसी विपरीत परिस्थितियों में 'गोल्डन आवर' में लिया गया इनका त्वरित निर्णय मिसाल है। मुझे अपने इन जवानों पर गर्व है।" ​इस सम्मान समारोह के दौरान अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सम्मानित हुए सभी जांबाज अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।