बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

समूह की महिलाओं को मिला सोलर पैनल इंस्टालेशन व वेंडर रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण

19 Aug 2026

समूह की महिलाओं को मिला सोलर पैनल इंस्टालेशन व वेंडर रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार  बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  से जुड़े संकुल स्तरीय संगठन  के महिला समूहों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें सोलर पैनल इंस्टालेशन तथा वेंडर रजिस्ट्रेशन की तकनीकी प्रक्रिया में सक्षम बनाना था।

​प्रशिक्षण सत्र के दौरान सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को सोलर पैनल की स्थापना, रखरखाव तथा इससे जुड़ी आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, महिलाओं को वेंडर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे वे भविष्य में आधिकारिक रूप से सोलर वेंडर के रूप में पंजीकृत होकर अपने आजीविका के अवसरों को बढ़ा सकें।

​इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के संकुल स्तरीय संगठनों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से ​सीएलएफ समूह लाहौद, सोनाखान, वटगन बनसांकरा,करहीबाजार के महिलाएं शामिल थीं।अधिकारियों ने महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को एक नई दिशा मिलेगी।

​कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता ज़ी पी अनंत,कार्यपालन अभियंता एके ठाकुर सहित एनआरएलएम,जिला पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।