बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पं.चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होग़ा राज्योत्सव का आयोजन

22 Oct 2026

पं.चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होग़ा राज्योत्सव का आयोजन

"सशक्त नारी, युवा उड़ान" थीम पर सजेगा  सम्पूर्ण कार्यक्रम

विभागीय स्टॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे  जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल स्वामी आत्मानन्द  शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होग़ा। इस बार राज्योत्सव 'सशक्त नारी,युवा उड़ान" थीम पर आधारित होग़ा।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को अधिकारियो की बैठक लेकर भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु जरुरी निर्देश व तैयारी हेतु विभागवार जिम्मेदारी सौंपी।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवम्बर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाए। इसके साथ ही निजी संस्थानों एवं भवनों में रोशनी के लिए सम्बंधितो को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव के दौरान विभागीय योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने मुख्य मंच निर्माण, विभागीय स्टॉल निर्माण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, क़ानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पेयजल, साफ -सफाई, सुरक्षा एवं मेडिकल, फ़ूड जोन, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिये विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बेहतर आयोजन के निर्देश दिये।

*कलाकारों व स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति*- कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि राज्योत्सव मे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्कूली छात्र- छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।उन्होंने कलाकारों का चयन एवं आने जाने व ठहरने की आवश्यक व्यवस्था के लिये टीम गठिन करने कहा। इसके साघ ही  सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छत्तीसगढी संस्कृतिक के साथ ही शासन की योजनाओं औऱ उपलब्धियों पर आधारित जनजागरूकता को भी शामिल करने कहा।


बैठक में  सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए. आर. टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, एवं विभिन्न  विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।