बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर निर्देश के बावजूद पेंच वर्क ठंडे बस्ते में

08 Aug 2026

कलेक्टर निर्देश के बावजूद पेंच वर्क ठंडे बस्ते में

राजस्व देने में अग्रणी जिला फिर भी जिले के सड़कें बदहाल

ओवर लोडिंग बड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही में अनदेखी से सड़को का बुरा हाल

बलौदाबाजार। जिले में एक ओर ओवर लोडिंग बड़ी गाड़ियों पर कार्यवाही में अनदेखी से सड़को का बुरा हाल हो रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश को राजस्व देने में अग्रणी जिलों में से एक बलौदाबाजार जिला खुद ही अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है खनिज विभाग, आबकारी विभाग, रजिस्ट्री विभाग, लघु वनोंउपज, जलकर, सीमेंट से मिलने वाले  लाभांश से परिपूर्ण बलौदाबाजार जिले में राजस्व से प्रदेश के खजाने को सर्वाधिक राजस्व की प्राप्ति तो होती है किंतु बलौदाबाजार जिले को जब राहत राशि की जरूरत पड़ती है तो तत्काल राशि मुहैया नहीं कराया जाता जिसके चलते जिले की अधिकांश सड़कों का बुरा हाल है ताजा मामला  जिले के लवन से भाटापारा बायपास मार्ग का है जहां भारी वाहनों के गुजरने के लिए बनाया गया बायपास अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है मार्ग का नवीनीकरण नहीं होने के चलते व समय पर पेच वर्क नहीं करने के  कारण मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया है आये दिन मार्ग में भारी वाहन फंस रहे हैं। स्थानीय निवासियों की माने तो मार्ग में आये दिन तकरीबन 1000 भारी वाहन गुजरते हैं किंतु सड़क की दयनीय स्थिति की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

बड़े-बड़े गड्ढे में रोज फंस रहे हैं वाहन-

ज्ञात हो कि मार्ग का पेच वर्क लंबे समय से नहीं किया गया है जिसके चलते मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन इन बड़े-बड़े गड्ढो के चलते मार्ग में गाड़ियां फंस रही हैं। ट्रक वह हाईवा के पट्टे भी टूटने पर बीच सड़क पर ही मरम्मत करते हुए देखा जा सकता है।

आखिर कब होगा कलेक्टर निर्देश का पालन -

जिले के अधिकांश मार्गो का पेच वर्क करने के लिए बलौदाबाजार के कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। किंतु विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते मार्ग में आए दिन वाहन फंस रहे हैं और जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।