बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पीवी एप्प से फसल गिरदावरी के बहिष्कार एवं दमनकारी स्थानांतरण के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, ठप रहेंगे राजस्व काम

12 Oct 2026

पीवी एप्प से फसल गिरदावरी के बहिष्कार एवं दमनकारी स्थानांतरण के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारी, ठप रहेंगे राजस्व काम

बलौदाबाजार l पीवी (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप से फसल गिरदावरी के विरोध और जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य पटवारियों के दमनकारी स्थानांतरण के खिलाफ जिले के पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है।  

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत संघ के संभाग अध्यक्ष भावेश वर्मा (लवन से सोनाखान), जिला अध्यक्ष रसपाल सेन (सुहेला से कसडोल), तहसील अध्यक्ष उमेश ध्रुव (सिमगा से पलारी) के साथ-साथ अन्य पटवारियों—क्षितिज पटेल (बलौदाबाजार से लवन), दिग्विजय सिंह पैकरा (पलारी से भाटापारा), संतोष यादव (पलारी से कसडोल), श्रीमती सुनंदा सिंह (भाटापारा से लवन) और श्रीमती मनीषा सिंह क्षत्रिय (भाटापारा से पलारी) का स्थानांतरण किया गया है।  

इस कार्रवाई के विरोध में राजस्व पटवारी संघ जिला इकाई बलौदाबाजार-भाटापारा के आह्वान पर आज, सोमवार (12 अक्टूबर 2026) से समस्त पटवारी काम ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन पर चले गए हैं।  


प्रमुख बातें:
स्थानांतरण पर आक्रोश: पटवारी संघ का आरोप है कि पीवी ऐप की व्यावहारिक समस्याओं (पुराने नक्शे, नोडल विभाग कृषि की अनुपस्थिति आदि) को उठाने पर आवाज दबाने की नीयत से दुर्भावनापूर्वक यह स्थानांतरण कार्रवाई की गई है।  


राजस्व कार्य पूरी तरह ठप: हड़ताल के चलते जिले में नामांतरण, सीमांकन, गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और आय-जाति प्रमाण पत्र जैसे समस्त शासकीय कार्य ठप हो गए हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।  


मुख्य मांग: संघ ने स्थानांतरित किए गए सभी पटवारियों की कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने और पूर्व की भांति 'भुइयां पोर्टल' से ही गिरदावरी कार्य कराने की मांग रखी है।