बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

नगर में रफी नाईट का आज होगा भव्य आयोजन

31 Jul 2026

नगर में रफी नाईट का आज होगा भव्य आयोजन 
कार्यक्रम में अंचल के 
प्रतिभाओं का होगा सम्मान 
तीजनबाई को भी 
दी जायेगी श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार l प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 31 जुलाई को रफी नाईट का भव्य आयोजन नगर भवन बलौदाबाजार में किया गया है। कार्यक्रम में अंचल के उभरते कलाकारों के अलावा प्रतिभावान छात्र छात्राओं, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला समुह, बुजुर्ग एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों लोगों का भी सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील एवं एसपी राय गौरव राम प्रवेश उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी की गई है। जहां रफी साहब के साथ साथ छत्तीसगढ के गौरव पद्मश्री तीजनबाई को भी श्रद्धांजलि दी जायेगी। श्रद्धांजलि के रूप में पंडवानी गायको द्वारा उनकी प्रस्तुति भी प्रस्तुत किया जायेगा। 
    आयोजन समिति के संयोजक के.के. वर्मा, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल, नरेन्द्र शर्मा, मिथलेश वर्मा है। जबकि समिति के अध्यक्ष महेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सचिव विनय गुप्ता, सह सचिव दिनेश मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी फनेश वर्मा, हरिशंकर सेन, सलाहकार ओमप्रकाश वर्मा, प्रचार प्रसार समिति के मुरारी साहू, नंद किशोर वर्मा शमिल है। उक्त जानकारी देेते हुए आयोजन समिति के प्रमुख के.के. वर्मा ने बताया कि रफी नाईट के सफलतापूर्वक 15 वर्ष सपंन्न होने के बाद इस 16वाॅ वर्ष में मोहम्मद रफी के मशहूर गायको के आरकेस्ट्रा टीम के अलावा अंचल के चुने हुए गायको को भी मंच प्रदान किया जायेगा। वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां संगीत प्रेमियों को एक से एक गाने सुनने को मिलेगी वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश भी प्रसारित किया जायेगा। श्री वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मंच में अंचल के 10वी 12वी बोर्ड परीक्षा में 90 अंक से अधिक प्राप्त करने वाले प्रतिभावना छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा शासन के योजनाओं के अनुरूप उत्कृष्ठ कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूहो के अलावा अन्य किसी भी क्षेत्रों में उपलब्धी हासिल करने वाले लोगों का भी सम्मान किया जायेगा। इसके साथ ही वरिष्ठजनों के अलावा अंचल के उत्कृष्ठ कलाकारों का भी सम्मान किया जाने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई को शाम 6 बजे से नगर भवन बलौदाबाजार में प्रारंभ होगा।