बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने पलारी विकासखंड के आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

12 Sep 2026

कलेक्टर ने पलारी विकासखंड के आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केन्द्र अमेरा  मे बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने व साफ -सफाई मे लापरवाही पर सुपरवाइजर व कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को पलारी विकासखंड के आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक  निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र अमेरा के निरीक्षण के दौरान परिसर मे रखे कचरे के ढेर एवं भवन की स्थिति को देख कर नाराजगी व्यक्त की।केन्द्र मे उपस्थित बच्चों की संख्या औऱ ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति मे काफी अंतर होने पर सेक्टर सुपरवाइजर औऱ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने  कार्यकर्त्ता से केन्द्र मे दर्ज बच्चों की संख्या, कुपोषित बच्चों की संख्या एवं पौष्टिक लड्डू वितरण,एनआरसी मे भर्ती के सम्बन्ध मे जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया की सभी कुपोषित बच्चों को लड्डू अवश्य खिलाएं, गृह भेंट कर अभिभावको को बच्चों की सेहत,पोषण की जानकारी दें। उन्होंने केन्द्र मे रखे पौष्टिक लड्डू का स्वयं टेस्ट किया औऱ उपस्थित बच्चों को वितरित किया।उन्होंने बाउंड्रीवाल को ठीक कराने औऱ साफ़ -सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आंगनबड़ी केन्द्र कोसमंदी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से कविता सुनाने कहा औऱ उन्हें चॉकलेट दी। उन्होंने कार्यकर्ता औऱ सहायिका को अधिक से अधिक संख्या मे बच्चों की उपस्थिति, ऑनलाइन एप्प पर सही संख्या दर्ज करने,गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी  मे भर्ती कराने के निर्देश दिये।


इसके पश्चात कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसमंदी एवं अमेरा का भी निरीक्षण किया।उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रति दिन ओपीडी संख्या, प्रतिमाह डिलवरी,दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षों मे साफ -सफाई  एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया औऱ लोगों को बेहतर सुविधा औऱ ईलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम दीपक निकुंज, सीएमएचओ डॉ.राजेश अवस्थी, डीपीओ अतुल परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।