बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने बलौदाबाजार-सुहेला व रिसदा बाईपास सड़क निर्माण का किया मुआयना

15 Oct 2026

कलेक्टर ने बलौदाबाजार-सुहेला व रिसदा बाईपास सड़क निर्माण का किया मुआयना

नियमित पानी छिड़काव, मशीनरी एवं मैनपावर बढ़ाने के निर्देश

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को बलौदाबाजार -सुहेला  एवं रिसदा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बलौदाबाजार -सुहेला सड़क निर्माण मे  ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे डब्लूएमएम कार्य एवं पुराने सड़क की खुदाई से निकलने वाले मलबे के कारण उड़ने वाली धूल से लोगों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए पानी टैंकर की संख्या बढ़ाने एवं नियमित पानी छिड़काव कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने बलौदाबाजार -सुहेला सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को मशीन एवं मैनपावर की संख्या के साथ ही पेवर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।उन्होंने एसडीओ औऱ सब इंजिनियर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार से 15 दिन का वर्क प्लान लेकर प्रतिदिन का प्रगति रिपोर्ट लें। इसके साथ ही रिवाइज वर्क तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार से सुहेला के बीच कुछ स्थानों पर पैच वर्क छूटा है उसे पूरा कराएं। इसीतरह सुहेला से सिमगा की ओर काम की प्रगति कम है इस पर तेजी लाएं।उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा मे काम पूरा करने मशीनरी औऱ मैनपावर बढ़ाना होगा।

कलेक्टर ने रिसदा बाई पास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा मशीनरी नहीं लगाने व कार्य  बंद रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इंजीनियर व ठेकेदार से जानकारी ली। ठेकदार ने बताया कि ग्राम पंचायत कुकुरडीह के सरपंच द्वारा जमीन संबंधित कारणों से कार्य मे व्यवधान उतपन्न किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल सरपंच से बात कर सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।उन्होंने ठेकेदार से मशीन औऱ मानव संसाधन की संख्या बढाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये।

इस द्वारान एसडीएम अरविन्द कुमार,कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।