बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने 105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान

07 Sep 2026

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने 105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान

बलौदाबाजार l स्व. सोनचंद स्मृति फाउंडेशन के तत्वाधान में नगर भवन, बलौदाबाजार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा ने 105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च है। शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि वे हमारे व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। गुरुजनों का उपकार हम सभी के ऊपर है, जिसे हम कभी चुका नहीं सकते। उन्होंने सभी गुरुजनों को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज की नई पीढ़ी को दिशा देते हैं। आज जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जा रहा है, उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बच्चों को शिक्षित करने और राष्ट्र निर्माण में समर्पित किए हैं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा डॉ, सनम जांगड़े, जनपद अध्यक्ष  सुलोचन यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, टेसू लाल धुरंधर, स्व. सोनचंद स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष  पुष्पराज वर्मा सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।