बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पूर्ण

16 Sep 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पूर्ण

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने सर्व समाज व नगर के व्यापारी व निवासियों से संध्या में दीप प्रज्वलित किये जाने की गई अपील

विवेकानंद सरोवर मुरुम तालाब के समीप आशिर्वाद का दिया जलाने,व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन, 1,21,000 जलाएंगे दीप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सेवा "संकल्प अभियान"का शुभारंभ दिनांक-17.9.2026 को किया जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक -17.09.2026 से 17.10.2026 तक विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ स्थानीय विवेकानंद सरोवर मुरुम तालाब चौपाटी के समीप आशीर्वाद का दिया दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा,

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस महत्वपूर्ण आयोजन पर 1,21,000 (एक लाख इक्कीस हजार) दीप प्रज्वलित किए जाने की तैयारी की गई है, जिसमें इलेक्ट्रिक दीप भी महत्वपूर्ण है कमल पुष्प के आकार में बने दीप को पानी में छोड़ते ही वह जल उठेगा इसके साथ ही संगीत संध्या ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया है जिसमें देशभक्ति एवं पुराने गीत की प्रस्तुति दी जावेगी दीप प्रज्जवलन हेतु नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने तैयारी की जा रही है।

नगर के व्यापारी गण, चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं गायत्री परिवार व नगर के सर्व समाज के प्रमुखों को अपने-अपने घर के बाहर संध्या में दीप जलाए जाने एवं मुरूम तालाब स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की गई है।