बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को मिली 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एक और बड़ी सफलता

27 Oct 2026

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को मिली 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत एक और बड़ी सफलता

ओडिशा से इनोवा कार के जरिए गांजा परिवहन कर दुर्ग-भिलाई खपाने जा रहे 02 शातिर तस्कर रात्रिकालीन नाकाबंदी में गिरफ्तार

थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा रात में की गई सख्त नाकाबंदी और घेराबंदी

आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुलिस वाहन को एक्सीडेंट कर टक्कर मारने और कुचलकर भागने का किया गया गंभीर प्रयास

तस्करों के जानलेवा हमले एवं मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर पकड़ा, कुल 06 किलो 154 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही

बलौदाबाजार l 'आपरेशन निश्चय के तहत  जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री तथा तस्करों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को रात में की गई प्रभावी नाकाबंदी और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप गांजा तस्करों को दबोचने में ऐतिहासिक सफलता मिली है।  

​रात में की गई नाकाबंदी एवं साहसिक घेराबंदी का विवरण:
1. ​पुख्ता सूचना और संयुक्त टीम का गठन: दिनांक 24.10.2026 को मुखबिर से विशेष सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की इनोवा कार क्र. CG 04 LV 2454 में अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया।  
2. ​रात्रि कालीन नाकाबंदी एवं आरोपियों का जानलेवा हमला: पुलिस टीम द्वारा रात के समय रणनीतिक तौर पर संदेही मार्गों पर सख्त नाकाबंदी की गई। पुलिस की मौजूदगी भांपकर और पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से अपनी तेज रफ्तार इनोवा कार को सीधे पुलिस वाहन से टकराकर एक्सीडेंट कर दिया और वाहन को टक्कर मारकर कुचलकर भागने का गंभीर प्रयास किया।  
3. ​पुलिस की सूझबूझ और त्वरित दबिश: अत्यधिक जोखिम भरी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद संयुक्त पुलिस टीम ने घबराने के बजाय अपनी पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और आखिरकार तस्करों के नापाक मंसूबों को नाकाम करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

​सघन तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई:
1. ​एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और कानूनी मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में इनोवा कार की सघन तलाशी ली गई।  
2. ​वाहन के अंदर से सेलो टेप से लपेटकर छिपाए गए कुल 06 किलो 154 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के पैकेट बरामद किए गए।  
3. ​इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल पंचनामा तैयार कर तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार (CG 04 LV 2454) एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए गए।  
4. ​पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते दुर्ग एवं राजनांदगांव क्षेत्र में खपाने की योजना होना स्वीकार किया।  

पुलिस कार्यवाही- आरोपियों का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 664/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबध्द किया गया तथा दोनों आरोपियों को दिनांक 25.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम को जान से मारने का प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में पृथक से अपराध भी पंजीबध्द किया गया है।  'ऑपरेशन निश्चय' के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की यह संयुक्त व सराहनीय कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। प्रकरण विवेचना में है।

​गिरफ्तार आरोपी
1. ​सुरेश सिंह पिता मुनेश्वर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी अभिषेक किराना दुकान के पास, घासीदास नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग 
2. ​राजेश साहू पिता बलिराम साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी सतनाम भवन के सामने, पास घासीदास नगर, थाना जामुल, जिला दुर्ग 
​
जप्ती का विवरण
1. सेलो टेप से लपेटकर छिपाए गए कुल 06 किलो 154 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा का पैकेट  
3. ​तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार (CG 04 LV 2454)