बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं राज्य स्तरीय मल्लखम्ब के विजेता खिलाडियो को कलेक्टर ने किया सम्मानित

01 Sep 2026

जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी एवं राज्य स्तरीय मल्लखम्ब के विजेता खिलाडियो को कलेक्टर ने किया सम्मानित

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माह अगस्त 2026 में प्रदेश के 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। इनमें जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के 3 खिलाड़ी गौरव डहरिया (सॉफ्टबॉल), स्वर्गीय दिलीप कुमार साहू (व्हीलचेयर फेंसिंग) तथा सुश्री स्वाती साहू (कयाकिंग-कैनोइंग) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें  दीं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बताया कि शासकीय सेवा में नियुक्ति करने की नीति, 2007 के प्रावधानों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय विभाग में  सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति पात्रता होगी। उन्होंने हर  सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

इसी अवसर पर 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जांजगीर-चांपा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मल्लखम्ब खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 02 रजत एवं 02 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनमे से 3 खिलाडी नेशनल के लिये भी चयनित हुए है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गौरव का विषय है।