बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​जिले के 03 आदतन एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की बड़ी कार्यवाही

10 Sep 2026

​जिले के 03 आदतन एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक गौरव राय की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी/कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पारित किए गए आदेश

हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

लवन, भाटापारा ग्रामीण एवं गिधौरी क्षेत्र के कुख्यात गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त व कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी/कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5 (ख) के तहत जिले के 03 कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित (दिनांक 09.09.2026) किया गया है।

जिला बदर किए गए अपराधियों का विवरण :

01: देवा उर्फ देवनारायण जायसवाल (पिता शिवप्रसाद जायसवाल, उम्र वार्ड नंबर 08, नगर पंचायत लवन, थाना लवन, अपराधिक रिकॉर्ड :- अनावेदक वर्ष 2020 से लगातार मारपीट, गुंडागर्दी, बलवा, अवैध शराब तस्करी एवं एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध थाना लवन में आबकारी एक्ट के 03 प्रकरण, मारपीट व बलवा का 01 गंभीर प्रकरण तथा 04 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।

0​2. देवेन्द्र उर्फ रिंकू वर्मा (पिता गंगाप्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण) अपराधिक रिकॉर्ड :- अनावेदक वर्ष 2022 से लगातार हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, बलवा एवं मारपीट की घटनाओं में सक्रिय रहा है। इसके विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में हत्या के प्रयास के 02, दुष्कर्म/पॉक्सो का 01, आर्म्स एक्ट/मारपीट के 06 प्रकरण तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।

0​3. गयाराम पटेल (पिता शिवलाल पटेल, निवासी ग्राम खपरीडीह, थाना गिधौरी-टुण्डरा)
​अपराधिक रिकॉर्ड :- अनावेदक वर्ष 2005 से लगातार ग्रामीणों को डराने-धमकाने, जान से मारने की धमकी देने एवं हत्या की नीयत से मारपीट करने जैसी गतिविधियों में लिप्त रहा है। इसके विरुद्ध थाना गिधौरी में हत्या के प्रयास के 02, मारपीट के 02 प्रकरण एवं 08 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां दर्ज हैं।

​सख्त कार्यवाही का संदेश :-

 उपरोक्त तीनों अनावेदकों की लगातार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं एवं उन्हें गुंडा सूची में भी लाया गया, किंतु उनके आचरण में कोई सुधार नहीं आ रहा था। आमजनों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया गया है। इसके साथ ही उक्त अनावेदकों के जिलाबदर होने के संबंध में मुनादी करने की कार्रवाई भी संपादित की जा रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कठोर दंडात्मक कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।