बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
News

दशहरा मैदान में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

22 Oct 2026

दशहरा मैदान में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

बलौदाबाजार। दशहरा उत्सव के अवसर पर बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकतंत्र की रक्षा एवं मताधिकार के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के माध्यम से आम नागरिकों को ‘वोट चोरी’ की कथित साजिश के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही निष्पक्ष चुनाव, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। प्रत्येक नागरिक का मत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुरक्षित रहना चाहिए। मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की रक्षा अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि दशहरा जैसे जनभागीदारी वाले पर्व के अवसर पर आम नागरिकों के बीच लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को पहुँचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहा। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था और जनता के मताधिकार के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और जनता के वोट की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेन नवरत्न, लखेश साहू, शहर कोषाध्यक्ष गेवेंद्र साहू, शहर महामंत्री भेनू साहू, रोशन साहू, पोषण यादव सूरज वर्मा सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे l