बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

दिल्ली में छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

23 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन


बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज 23 जुलाई 2026 को बलौदाबाजार में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नई दिल्ली में छात्रों, कांग्रेस नेताओं तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक स्तरीय विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की दमनात्मक एवं अलोकतांत्रिक कार्यवाहियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर संसद में चर्चा तथा छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरणों को तत्काल वापस लेने की मांग प्रमुख रही।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर यदु, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पटेल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल,जिला प्रभारी महामंत्री छल्ला साहू, जिला महामंत्री लखेश साहू,जीतेन्द्र नवरत्न, पार्षद डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव , सुभाष राव, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र वर्मा, शहर महामंत्री नीरज बांधे, ग्रामीण महामंत्री भावेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दीनदयाल साहू, नीलकंठ साहू. संतोष साहू अभिषेक पटेल. आयुष भट्ट पहरी,दिगंबर साहू. सुखदेव साहू. राजेश साहू, टी आर वर्मा, देवक जांगडे, गजेंद्र गजेंद्र विश्वकर्मा, पवन दास मानिकपुरी, वरुण नेताम सहित बड़ी संख्या मे शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा जनता की आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।