बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

धारा 49 की बाध्यता समाप्त, छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मिलेगा महंगाई राहत वृद्धि का लाभ

18 Jul 2026

धारा 49 की बाध्यता समाप्त, छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मिलेगा महंगाई राहत वृद्धि का लाभ

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अब छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि के लिए मध्यप्रदेश शासन की सहमति की आवश्यकता नहीं रहेगी। धारा 49(6)से संबंधित बाध्यता समाप्त होने से राज्य के लाखों पेंशनरों को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पी. आर. यादव ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष यह मांग उठाई जाती रही कि पेंशनरों के महंगाई राहत संबंधी निर्णयों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाली व्यवस्था समाप्त की जाए। संगठन के सतत प्रयासों और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो सका है।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन बलौदा बाजार भाटापाराके जिला अध्यक्ष पीके हिरवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मनोज दुबे  ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के समस्त पेंशनरों की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेंशनर महंगाई राहत में वृद्धि के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे तथा अब राज्य शासन स्वतंत्र रूप से निर्णय लेकर पेंशनरों को समय पर लाभ प्रदान कर सकेगा।

पवन हिरवानी मनोज दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष पी. आर. यादव एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन की एकजुटता, निरंतर संघर्ष और पेंशनरों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस निर्णय के बाद पेंशनरों के लंबित हितों और मांगों के निराकरण में भी तेजी आएगी।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार संभाग अध्यक्ष विमलचंद कुंडूतथा प्रांतीय सचिव सी एल  दुबे ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा इसे प्रदेश के पेंशनरों के सम्मान और अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मनोज दुबे, पवन हिरवानी द्वारासंयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है l