बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

देशभक्ति व एकजुटता का सन्देश देने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

14 Aug 2026

देशभक्ति व एकजुटता का सन्देश देने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

हाथों मे तिरंगा लिये  लोगों ने उत्साह से लगाई दौड़


बलौदाबाजार l प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7 बजे  जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय परिसर से प्रारम्भ हुआ जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार,अधिकारी- कर्मचारी स्कूली छात्र -छात्राएं देशभक्ति व एकजुटता का सन्देश देने  पूरे जोश के साथ दौड़ में शामिल हुए।

पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।हाथों मे तिरंगा लेकर युवा,बुजुर्ग, महिला,बच्चे सभी ने उत्साह के साथ दौड़ पूरा किया। दौड़ मैदान से शुरू होकर परशुराम चौक, जनपद कार्यालय,नया बस स्टैंड, यातायात कार्यालय के बगल से गौरव पथ होते हुए पुनः स्कूल मैदान मे सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर ए.आर. टंडन, सीमा ठाकुर, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर, दिलीप माहेश्वरी सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।