बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

आंगनबाड़ी केंद्र खम्हारडीह पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

04 Jul 2026

समाचार

आंगनबाड़ी केंद्र खम्हारडीह पहुंचे कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की ली जानकारी, सुपोषित बचपन अभियान के तहत बच्चों को गोद लेने की अपील

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रविवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खम्हारडीह का निरीक्षण कर वहां संचालित पोषण एवं बाल विकास गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें सुपोषण लड्डू खिलाकर  कुपोषण से लड़ने उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर ने बताया कि आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने के लिये जिले में सुपोषित बचपन अभियान के तहत बच्चों को सुपोषण लड्डू  खिलाया जा रहा हैं। सुपोषण लड्डू 10 गुणकारी पोषक तत्वों से तैयार किया जाता है । प्रत्येक लड्डू में लगभग 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट एवं 5 ग्राम प्रोटीन होता है। उन्होंने बताया कि गंभीर कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन एक सुपोषण लड्डू उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके और कुपोषण दूर करने में मदद मिले।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित वजन मापन, पूरक पोषण आहार वितरण तथा स्वास्थ्य परीक्षण की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें, समय पर पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराएं तथा माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और बाल स्वास्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक करें।

कलेक्टर श्री शर्मा ने ‘सुपोषित बचपन अभियान’ के तहत गांव के जनप्रतिनिधियों, सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उपस्थित माताओं तथा आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों से कुपोषित बच्चों को गोद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोद लेने का उद्देश्य बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उन्हें कुपोषण से बाहर लाना है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा कुपोषित बच्चों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहानुभूति का भाव रखने का आग्रह किया।