बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बलौदाबाजार की मधु सराफ का हुआ सम्मान, सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान को मिली पहचान

09 Sep 2026

बलौदाबाजार की मधु सराफ का हुआ सम्मान, सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान को मिली पहचान

प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

बलौदाबाजार। नगर की प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सुश्री मधु सराफ, पिता स्व. भागवत सराफ, को उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में 7 सितंबर को आयोजित संभागीय स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

सुश्री मधु सराफ लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर नगर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई हैं। विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने बलौदाबाजार का नाम गौरवान्वित किया है।

मधु सराफ ने नगर की महिलाओं एवं युवतियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कई वर्ष पूर्व बलौदाबाजार में गरबा नृत्य की शुरुआत कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से नगर में गरबा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई पहचान मिली।

गरबा नृत्य में विशेष दक्षता रखने वाली मधु सराफ ने बतौर प्रशिक्षक ओडिशा, राजस्थान सहित कई राज्यों में जाकर अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता ने उन्हें नगर में एक अलग पहचान दिलाई है।

उनके इस सम्मान की खबर मिलते ही नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे न केवल मधु सराफ की व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे बलौदाबाजार के लिए गौरव का विषय बताया। नगरवासियों सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव एवं विनम श्रीवास्तव ने भी मधु सराफ को सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।