बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

बीजेपी रायपुर संभाग प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने की चेंबर व्यापारियों से मुलाकात

02 Sep 2026

बीजेपी रायपुर संभाग प्रभारी डॉ राजीव सिंह ने की चेंबर व्यापारियों से मुलाकात

 

बलौदाबाजार l भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी डॉ राजीव सिंह का आज बलौदाबाजार आगमन हुआ। अपने कार्यक्रम के अनुसार डॉ सिंह ने आज विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठनों से मुलाकात की । इसी तारतम्य में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू के संस्थान में राजीव सिंह , पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, राहुल सोनी सहित अन्य भाजपाजनों के साथ पहुंचे।

श्री सिंह से मिलने चैंबर उपाध्यक्ष द्वय - ऑटोमोबाइल व्यवसायी उमेश अग्रवाल, प्रिंटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, एल्डरमैन व किराना व्यापारी अध्यक्ष दिनेश वर्मा, कपड़ा व्यापारी श्याम सुंदर केसरवानी, नेतराम वर्मा, पेंट व्यवसायी अजय गुप्ता एवं अन्य व्यापारी उपस्थित थे। 

व्यापार में होने वाली तकनीकी दिक्कतों के बारे में विस्तार से चर्चा को उन्होंने ध्यान पूर्वक सुना । व्यापारी हित में बलौदाबाजार में चैम्बर द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेकर चेंबर परिवार को सार्थक कार्यों के लिए उन्होंने बधाई दी। नगर हित में मुक्तिधाम एवं ट्रैफिक जैसी महत्वपूर्ण समस्या को ध्यान देकर सुना एवं अतिशीघ्र ही निराकरण हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस बीच पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने डॉ सिंह से बलौदाबाजार के व्यापारियों के आपसी तालमेल व एकजुटता की प्रशंसा की ।

बलौदाबाजार के विकास के क्रम में छुईहा डैम जलाशय जहां साइबेरिया से प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं , उसे एक बेहतरीन पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किए जाने के साथ डैम के कैचमेंट एरिया को बढाये जाने के लिए भी जागरूक व्यवसाई उमेश अग्रवाल ने सुझाव दिया। कैचमेंट एरिया बढ़ने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार भी होगा जिससे व्यापार व्यवसाय में उन्नति आएगी । चर्चा के दौरान चेंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को व्यापारियों से संबंधित किसी भी मुद्दे को जिला अध्यक्ष आनंद यादव के सहयोग से उच्च अधिकारियों द्वारा निराकरण का सुझाव दिया। श्री सिंह के इस दौरे से चेंबर परिवार ने हर्ष व आभार व्यक्त किया।