बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

बारिश थमी, लेकिन सड़कों की बदहाली बरकरार,, कलेक्टर के निर्देश के बावजूद सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं, राहगीर परेशान

27 Oct 2026

बारिश थमी, लेकिन सड़कों की बदहाली बरकरार,, कलेक्टर के निर्देश के बावजूद सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं, राहगीर परेशान

बलौदाबाजार। पिछले माह कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बारिश समाप्त होते ही नगर सहित जिले की खराब सड़कों का तत्काल सुधार कराया जाए। लेकिन बारिश खत्म हुए करीब एक माह बीतने के बावजूद अधिकांश खराब सड़कों पर सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बलौदाबाजार के बिलासपुर रोड (करही चौक से शिवनाथ नदी), भाटापारा रोड सहित शहर के अंदर की कई सड़कें जगह-जगह खराब हैं। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क सुधार कार्य को प्राथमिकता से शुरू किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। लोगों ने प्रशासन से कलेक्टर के निर्देशों का पालन कर खराब सड़कों का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।