बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

नुविस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की अचानक मौत, मजदूरों ने किया काम बंद

03 Sep 2026

नुविस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की अचानक मौत, मजदूरों ने किया काम बंद

परिवार के लिए राहत राशि और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े मजदूर

बलौदाबाजार। नुविस्टा सीमेंट संयंत्र रिसदा में गुरुवार को काम के दौरान एक कर्मचारी की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम ढनढनी निवासी गिरधर लाल रजक के रूप में हुई है, जो संयंत्र में प्रोसेस अटेंडर के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार घटना 3 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे की है। बताया गया कि कार्य के दौरान गिरधर लाल रजक को अचानक चक्कर आया और वह वहीं बैठ गए। इसके बाद उनकी अचानक मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों में आक्रोश फैल गया। सीमेंट एवं खदान श्रमिक यूनियन ऐटा के अध्यक्ष गुहतराम कोटरे और महासचिव जगमोहन घृतलहरे ने बताया कि कर्मचारी की कार्यस्थल पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई है। घटना के विरोध में मजदूरों ने काम बंद कर दिया है।

मजदूर यूनियन ने मृतक के परिवार को राहत राशि देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी है। मांगों को लेकर मजदूर संयंत्र प्रबंधन के समक्ष अड़े हुए हैं।
समाचार लिखे जाने तक सीमेंट संयंत्र के अधिकारियों, तहसीलदार और मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच बैठक एवं बातचीत का दौर जारी था। घटना को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।