बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार

05 Aug 2026

अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार


​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित व सख्त कानूनी कार्रवाई
सुरक्षाकर्मी को जान से मारने की नीयत से लोहे के एंगल से सिर पर किया वार; साथी गार्ड के बीच-बचाव से टली बड़ी अनहोनी
​घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल जप्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा है जेल

बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम रवान स्थित अंबुजा प्लांट परिसर में चोरी करने की नीयत से घुसने और रोकने पर ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का विवरण:- प्रार्थी गौतम तिवारी (उम्र 28 वर्ष), जो कि अंबुजा प्लांट ग्राम रवान में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.08.2026 को प्रातः 11:00 बजे वह अपने साथी आहूजा साहू के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान आरोपी पिंकेश देवार प्लांट के अंदर चोरी करने की नीयत से घुसा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और पास पड़े लोहे के एंगल का टुकड़ा उठाकर प्रार्थी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्रार्थी द्वारा अपना बचाव करने पर लोहे का एंगल उसके हाथ में लगा, जिससे वह चोटिल हो गया। साथी गार्ड आहूजा साहू द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

*त्वरित विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी: ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध क्रमांक 662/2026 धारा 296, 109(1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से अपराध में प्रयुक्त लोहे का एंगल जप्त किया गया तथा फरार आरोपी को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे दिनांक 04.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- ​पिंकेश देवार पिता मुन्ना देवार, उम्र 31 वर्ष, साकिन देवार पारा कवर्धा, वर्तमान निवासी ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली