बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

अब्दुल हैदर के विरुद्ध दो और नई शिकायतें, जांच के दायरे में आ सकते हैं शासकीय-गैर शासकीय सहयोगी

10 Sep 2026

अब्दुल हैदर के विरुद्ध दो और नई शिकायतें, जांच के दायरे में आ सकते हैं शासकीय-गैर शासकीय सहयोगी

जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की कथित ठगी का मामला

दो नई शिकायतों में 25 लाख रुपये लेने का आरोप, अब तक पांच शिकायतें

परसाभदेर की एक ही जमीन का अलग-अलग लोगों से सौदा करने का आरोप, पुलिस जांच तेज

बलौदाबाजार। जमीन दिलाने और जमीन के सौदे में मुनाफे का भरोसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी के मामले में आरोपी अब्दुल हैदर के खिलाफ सिटी कोतवाली में अब तक पांच शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। पूर्व में सामने आई शिकायतों के बाद अब दो नई शिकायतें पुलिस को मिली हैं। दोनों शिकायतों में कुल 25 लाख रुपये लेने और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने का आरोप लगाया गया है।

जांच के दायरे में आ सकते हैं शासकीय एवं गैर शासकीय लोग

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कुछ शासकीय एवं गैर शासकीय लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद-बिक्री का सिलसिला लंबे समय से बड़े स्तर पर चल रहा था। वहीं, सूत्रों के हवाले से कुछ आदिवासी भूमि से जुड़े लेनदेन में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जमीन के सौदों से जुड़े करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच होने पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि, इन आरोपों और आशंकाओं की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पहली नई शिकायत में 10 लाख रुपये लेने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पहली नई शिकायत वार्ड क्रमांक 17 रजानगर निवासी एवं वार्ड पार्षद शेख सलमान की ओर से की गई है। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2024 में अब्दुल हैदर ने मौजा परसाभदेर स्थित खसरा नंबर 175 की जमीन का खसरा पंचशाला दिखाकर उसे बेचने का प्रस्ताव दिया था।

जमीन खरीदने के लिए सहमत होने के बाद शिकायतकर्ता ने आरटीजीएस के माध्यम से अब्दुल हैदर के एचडीएफसी बैंक खाते में 10 लाख रुपये जमा किए। शिकायत में आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री के लिए लगातार समय मांगता रहा। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर उससे रकम ली गई थी, उसका सौदा किसी अन्य व्यक्ति से किया जा चुका है।

शिकायतकर्ता ने आरोपी पर जमीन का सौदा दिखाकर रकम लेने, रजिस्ट्री नहीं कराने और राशि हड़पने का आरोप लगाया है।

दूसरी शिकायत में 15 लाख रुपये लेने का आरोप

दूसरी नई शिकायत लोहिया नगर निवासी सोहेल खान की ओर से प्राप्त हुई है। शिकायत के अनुसार, अब्दुल हैदर ने परसाभदेर स्थित खसरा नंबर 175 की जमीन को बेचने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद सोहेल खान ने आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के खाते में 15 लाख रुपये जमा किए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद रजिस्ट्री के नाम पर लगातार टालमटोल की गई। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पहले से बिक चुकी जमीन का सौदा दिखाकर उससे रकम ली गई।

पहले भी सामने आ चुके हैं कई पीड़ित

इस मामले में इससे पहले भी कई लोगों द्वारा शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी पर जमीन के नाम पर अलग-अलग लोगों से बड़ी रकम लेने के आरोप सामने आए हैं। कपड़ा व्यापारियों, ऑटो पार्ट्स व्यवसायी सहित अन्य लोगों द्वारा भी रकम दिए जाने की बात सामने आई है।

पूर्व में सामने आए मामलों में लाखों रुपये लेने के बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने अथवा रकम वापस नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। अब दो नई शिकायतों में सामने आई 25 लाख रुपये की राशि को मिलाकर सिटी कोतवाली में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

बैंक लेनदेन और जमीन के दस्तावेजों की जांच

पुलिस अब सभी शिकायतों को एक साथ जोड़कर लेनदेन, जमीन के दस्तावेज और संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है। शिकायतकर्ताओं से बैंक स्टेटमेंट, आरटीजीएस से संबंधित दस्तावेज, जमीन के कागजात और अन्य साक्ष्य लिए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने बताया कि अब तक कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें दो नई शिकायतें भी शामिल हैं। शिकायतों में जमीन के नाम पर राशि लेने और रजिस्ट्री नहीं कराने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सभी शिकायतों की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि इस मामले में अन्य लोग भी कथित ठगी के शिकार हुए हैं तो वे सामने आकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि पूरे मामले की वास्तविकता और कथित ठगी की कुल राशि का पता लगाया जा सके।