बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

युवा अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों मे लगाएं -श्री तोमर

09 Oct 2026

युवा अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों मे लगाएं -श्री तोमर

युवा उड़ान कार्यक्रम मे युवाओ को दी गई साइबर सुरक्षा औऱ कैरियर मार्गदर्शन


बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को युवा उड़ान 2026 का आयोजन  जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन,साइबर सिक्योरिटी के सम्बन्ध मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा पीढ़ी आने वाले भारत के भविष्य है,विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों मे लगानी होगी। नकारात्मक  माहौल बनाने वालों का कभी साथ न दें। देश के लिये क्या सही है उस दिशा मे आगे बढ़े.उन्होंने कहा कि जो सपने देखे हैं उसे पूरा करने के लिये पूरी ताकत लगा दें, माता -पिता औऱ परिवार का विश्वास कभी न तोड़ें।उन्होंने कहा अपने परिश्रम से खेल के क्षेत्र मे संजू देवी औऱ भुनेश्वरी यादव ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं के विश्वास को मजबूत करने के लिये पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाया। अब जो अभ्यर्थी जितनी मेहनत किया है उसी के अनुसार पद पर चयन हो रहा है। हमारी सरकार युवाओं को खेल मे आगे बढ़ाने खेल अधोसंरचाना एवं सुविधाओं मे इजाफा कर रही है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि आने वाले 5 साल का लक्ष्य रखे औऱ उसे पूरा करने मेहनत करें,समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति मे मुश्किल होता है लेकिन उससे सीख मिलती है,अच्छे परिणाम भी मिलते है। तूफान आने पर पेड गिरते है औऱ नष्ट हो जाते है लेकिन उसके फल धरती पर गिरकर अंकुरित होते है औऱ पुनः पेड बन जाते हैं।ऐसे ही मुश्किल क्षण बीतता है औऱ नया पल आता है।

कार्यक्रम मे उप निरीक्षक प्रणाली वैद्य, स्व सोंनचंद फाउंडेशन के संयोजक पुष्पराज एवं मिथुन पालीवाल ने साइबर सुरक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिये। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकसित भारत का सन्देश दिये।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रणम्य  पाण्डेय,खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।