बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

तिरंगा हमारी आन-बान और सम्मान का प्रतीक- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

13 Aug 2026

तिरंगा हमारी आन-बान और सम्मान का प्रतीक- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तिरंगा की अगुवाई मे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन


बलौदाबाजार l देशभक्ति के जज्बे और उमंग के साथ गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय गार्डन चौक स्थित अटल परिसर से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। तिरंगा यात्रा मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा भी शामिल हुए।

देशभक्ति के रंग में रंगा जिला मुख्यालय-

तिरंगा यात्रा गार्डन चौक से प्रारम्भ होकर नया बस स्टैंड होते हुए अम्बेडकर चौक में सम्पन्न हुआ। यात्रा की शुरुआत भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों के साथ हुई। पूरे मार्ग में 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों यात्रा का हिस्सा बनते गये।

यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि हमारे देश की आन-बान,शान और सम्मान का प्रतीक है। आज की यह भव्य यात्रा यह दर्शाती है कि हमारे नागरिकों के दिलों में राष्ट्र के प्रति कितना सम्मान और प्रेम है। हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे आह्वान पर पूरे देश मे देश भक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सभी इस यात्रा से जुड़े और एकता और भाईचारा का सन्देश दें।

इस भव्य तिरंगा यात्रा मे जिला पंचायत अध्यक्ष  आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, डीएफओ पंकज कमल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, राकेश ध्रुव, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, कृष्णा अवस्थी, रितेश श्रीवास्तव, राहुल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या मे शामिल हुए।