बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

एल्डरमैन मनोनीत होने पर वरिष्ठ पत्रकार तारा परसवानी का हुआ सम्मान

28 Jun 2026

एल्डरमैन मनोनीत होने पर वरिष्ठ पत्रकार तारा परसवानी का हुआ सम्मान


बलौदाबाजार। 
वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंधी समाज के गौरव तारा परसवानी के एल्डरमैन मनोनीत होने पर भारतीय सिंधु सभा द्वारा उनका शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष शंकर दुलानी ने कहा कि तारा परसवानी का मनोनयन उनके लंबे सामाजिक योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए समाज और नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सम्मान समारोह में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष इंद्र कुमार पंजवानी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनशानी , राजेश रोहरा, भारतीय सिंधु सभा उपाध्यक्ष मनीष देवनानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने तारा परसवानी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तारा परसवानी के सम्मान में शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व समाज तथा नगर के हित में सदैव प्रेरणादायी रहेगा।