बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स ने विद्यार्थियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

12 Oct 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट वर्क्स ने विद्यार्थियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

(प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कुकुरदी में आयोजित कार्यक्रम में 174 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लिया भाग)

बलौदाबाजार l स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के सीएसआर एवं माइंस विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, कुकुरदी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के कुल 174 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निबंध लेखन हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर कुकुरदी के सरपंच प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद साहू, विद्यालय के शिक्षकगण, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के माइंस विभाग से हेमंत वर्मा, सेक्शन हेड (जियोलॉजी), सीएसआर प्रमुख राजेंद्र कुशवाहा एवं दया वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों में स्वच्छता के संस्कार विकसित कर उन्हें अपने परिवार एवं समुदाय में जागरूकता का वाहक बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक सार्थक पहल रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीण समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।