बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

स्व. राजीव गांधी स्मृति चबूतरे को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

20 Jul 2026

स्व. राजीव गांधी स्मृति चबूतरे को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


बलौदाबाजार । शहर कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अध्यक्ष प्रवीण सेन के नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गार्डन चौक स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी के स्मृति चबूतरे को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर क्षतिग्रस्त चबूतरे की शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के स्मृति स्थल की गरिमा बनी रहे तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर. प्रभारी महामंत्री छल्ला साहू, शहर महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू, भेनू प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, पार्षद सुभाष राव, रविंद्र नामदेव, मंडल अध्यक्ष गोल्डी मरईया, शाश्वत यादव, हेमंत ठाकुर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।