बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार में एक माह तक चला सोनाही रामायण पाठ

29 Aug 2026

सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार में एक माह तक चला सोनाही रामायण पाठ 
                  
सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के आयोजन में समाजजनों ने लिया मानस पाठ का अमृतपान

बलौदाबाजार । सर्व ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार द्वारा पवित्र सावन मास के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी एक माह तक लगातार श्रीरामचरितमानस मास पारायण पाठ का आयोजन किया गया। पूरे माह चले इस धार्मिक आयोजन में समाज के महिला, युवा एवं पुरुष वर्ग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस के पाठ का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
मास पारायण पाठ का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जाता था। पाठ के दौरान पंडित विष्णु धर दीवान जी ने अपनी मधुर वाणी एवं सरल व्याख्या के माध्यम से श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों एवं प्रसंगों का सुंदर विश्लेषण किया। उन्होंने मानस की चौपाइयों में निहित भाव और शब्दों के अर्थ को अत्यंत सहज एवं प्रेमपूर्ण तरीके से श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से मानस पाठ का आनंद लिया।
आयोजन के दौरान पंडित आशुतोष शर्मा द्वारा भी एक दिन गद्दीनशीन होकर श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। पूरे माह समाज के सदस्यों ने नियमित रूप से पाठ में सहभागिता निभाते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखा।
मास पारायण के अंतिम दिवस हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सुशील तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती तिवारी द्वारा विधि-विधान से हवन एवं पूजन संपन्न कराया गया। हवन में समाज के सदस्यों ने आहुति देकर समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज की महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे माह नियमित रूप से मानस पाठ का अमृतपान करने वालों में पंडित श्याम शुक्ला, पंडित विष्णु धर दीवान, सुशील तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, सुरेश चंद द्विवेदी राजेश द्विवेदी वीके मिश्रा संजय शर्मा सुरेंद्र वाजपेयी, मनोज दुबे, तरण ठाकुर, शिवनरेश मिश्रा, गार्गी शंकर वाजपेयी, आर्यन शुक्ला, देवेंद्र कश्यप, सोनचंद वर्मा, ऋचा द्विवेदी, श्रद्धा दुबे ममता शुक्ला बबली दुबे, शशि शुक्ला, सरस्वती तिवारी, कीर्ति शर्मा करुणा दुबे पिंकी मिश्रा वेद प्रकाश अवस्थी, आशुतोष शर्मा, रामाकांत झा, द्वारिका शास्त्री, प्रसन्न दीवान एवं दीपक यादव सहित अनेक समाजजन शामिल रहे।
आयोजन के समापन अवसर पर समाजजनों ने कहा कि सावन जैसे पवित्र मास में श्रीरामचरितमानस का सामूहिक पाठ समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार, एकता एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मास पारायण के सफल आयोजन के लिए सभी सहभागी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।