बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

संपर्क केंद्र की तत्परता से महाराष्ट्र में बिछडे 15 वर्षीय बालक सकुशल परिवार से मिला

15 Jul 2026

संपर्क केंद्र की तत्परता से महाराष्ट्र में बिछडे 15 वर्षीय बालक सकुशल परिवार से मिला

जिला प्रशासन के त्वरित समन्वय से परिजनों तक पहुंचा सालिकराम ध्रुव,भावुक हुए माता-पिता

बलौदाबाजार   कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित जिला संपर्क केंद्र की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय से महाराष्ट्र में अपने परिवार से बिछड़ा 15 वर्षीय बालक सालिक राम ध्रुव सकुशल अपने माता-पिता से मिल गया। बालक के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार की खुशियां लौट आईं और भावुक माता-पिता ने जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिन्दोला, तहसील लवन निवासी दुलेश ध्रुव अपने परिवार सहित वर्तमान में कामठी (महाराष्ट्र) में मजदूरी कार्य करते हैं। इसी दौरान उनका 15 वर्षीय पुत्र सालिकराम ध्रुव अचानक परिवार से बिछड़ गया। कामठी थाना क्षेत्र में अकेले घूमते हुए पाए जाने पर स्थानीय पुलिस ने बालक को संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ कर उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई।

जानकारी के आधार पर कामठी पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संचालित संपर्क केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 9201899925 पर संपर्क कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संपर्क केंद्र की टीम ने तत्काल सक्रिय होकर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया तथा ग्राम गिन्दोला पहुंचकर बालक के परिजनों की प्रामाणिकता का सत्यापन कराया। इसके बाद सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएं एवं काउंसलिंग पूरी कर बालक सालिकराम ध्रुव को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

कई दिनों बाद अपने बेटे को सकुशल सामने देखकर माता-पिता की आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली, संपर्क केंद्र की तत्परता तथा कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में किए गए मानवीय प्रयासों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की सक्रियता के कारण उनका बिछड़ा हुआ बेटा सुरक्षित वापस मिल सका।