बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन

07 Sep 2026

संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने किया जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन


बलौदाबाजार l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला बलौदाबाजार द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन उपस्थित रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अनु सुचित जाति मोर्चा, अजय राव, आनंद यादव जिला अध्यक्ष, टेसू लाल धुंरंधर , सुश्री आकांक्षा जायसवाल जिला अध्यक्ष जिला पंचायत तथा अश्वनी शर्मा अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित भाजपा के जिला के सभी मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नंदन जैन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को पहुँचाना है। अभियान के दौरान आशीर्वाद का दिया ,सपनो का भारत ,चित्रकला प्रतियोगिता ,आँगन बाड़ी में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम ,कहानी बनाओ कार्यक्रम ,विकसित भारत संकल्प यात्रा ,बस्तर में नक्सली मुक्त अभियान का वीडियो बनाना ,सेवा ज्योति यात्रा, बड़नगर से वाराणसी यात्रा ,सेवा मेरा योगदान ,सभी कार्यकर्ता गण को 25 मिनट समय देना ,पोर्टल में सभी कार्यकर्ता को डालना स्वच्छता ही सेवा अभियान पौधरोपणअभियान रंगोली बनाने का अभियान रक्तदान अभियान  स्वास्थ्य परीक्षण नशा मुक्त भारत संकल्प अभियान एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन की सेवा की जाएगी। शिव रतन शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत 2047 को पूरे देश विश्व विजेता बन जाए ऐसी अभियान के तहत कार्य करना है मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा विकसित भारत बनाने का संकल्प हम सब कार्यकर्ता अपने अपने मन में लेकर एक-एक जनता तक नीचे ले जाने का अवसर है और जो जन प्रतिनिधि है विशेष तौर पर सभी कार्य कर जनता को मोदी जी के विचारों को पहुंचाना है स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा मोदी जी के जन्म दिन में  योजनाओ को घर घर पहुंचाना है।