बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

समूह की महिलाओं ने भी जिला अर्थशाला में सीखी वित्तीय प्रबंधन व जोखिम से बचने के गुर

29 Jul 2026

समूह की महिलाओं ने भी जिला अर्थशाला में सीखी  वित्तीय प्रबंधन व जोखिम से बचने के गुर

बैंकिंग सेवाओं सहित सायबर फ़्रॉड सम्बधित दी गई व्यवहारिक प्रशिक्षण

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित जिला फाइनेंस लैब के माध्यम से जिले में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न वर्गों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  अब स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी  विशेष वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


मंगलवार को भाटापारा विकासखंड की स्व-सहायता समूह की 26 महिलाओं को लगभग तीन घंटे का विशेष वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित बैंकिंग एवं उद्यमिता से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक बजट तैयार करने की प्रक्रिया, नियमित बचत की आदत, निवेश के विभिन्न विकल्प, बैंकिंग सेवाओं का प्रभावी उपयोग, बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार एवं व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा बीमा (इंश्योरेंस) के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित वित्तीय व्यवहार तथा दीर्घकालिक वित्तीय योजना बनाने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी रजनी छड़ीमली ने बताया क़ि जिला फाइनेंस लैब के माध्यम से प्रतिदिन कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक प्रशिक्षण एवं विभिन्न वित्तीय गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 30 से 40 प्रतिभागी वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग, निवेश, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा, बीमा तथा उद्यमिता से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर अपनी वित्तीय समझ को सुदृढ़ बना रहे हैं।