बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ अभियान को लेकर बैठक संपन्न, वार्ड 15 में घर-घर पहुंचकर भराए गए फॉर्म

19 Aug 2026

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ अभियान को लेकर बैठक संपन्न, वार्ड 15 में घर-घर पहुंचकर भराए गए फॉर्म

बलौदाबाजार । “स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराना मीटर लगाओ” अभियान को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलौदाबाजार में महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के जिला प्रभारी सकलेन कामदार जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के अध्यक्ष प्रवीण सेन के नेतृत्व में किया गया। बैठक में अभियान को शहर के प्रत्येक वार्ड एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात अभियान के जिला प्रभारी सकलेन कामदार जी, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे जी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन सहित कांग्रेसजनों ने वार्ड क्रमांक 15 में पहुंचकर आम नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी देते हुए नागरिकों के फॉर्म भरवाए गए तथा उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को भी सुना गया।
जिला प्रभारी सकलेन कामदार जी ने कहा कि अभियान को केवल बैठक तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक वार्ड में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता आम उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेंगे और अभियान के फॉर्म भरवाने में सहयोग करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने कहा कि जनहित से जुड़े इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरें और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ने कहा कि शहर के सभी 21 वार्डों में अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर के संबंध में उनके फॉर्म भरवाने एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश ने तन त्रिवेदी पूर्व विधायक जनक राम वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु,  ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहू, जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, जिला कांग्रेस महामंत्री लखेश साहू,शहर कांग्रेस महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, गोल्डी मारईया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी,पार्षदगण डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव सलमान शेख, सुरेश धृत लहरे, सुमन कोसले, सूर्यकांत वर्मा, पवन दास मानिकपुरी, कृष्ण टंडन, जय सिंह ठाकुर, शैलेंद्र ध्रुव सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे |