बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

SIR के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

01 Oct 2026

SIR के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

बलौदाबाजार। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार द्वारा SIR  के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राजीव भवन, गार्डन चौक से कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव के लिए पैदल मार्च निकाला l 

प्रदर्शन में विधायक इंद्र साव, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितीन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा एवं शकुंतला साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हीतेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री प्रेमशिला नायक एवं लक्ष्मी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी परमेश्वर यदु, खिलेन्द्र वर्मा, हेमचंद्र केसरवानी,भाटापारा शहर ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, जिला प्रवक्ता डॉ. फारूकी सहित सभी वक्ताओं ने SIR के विषय में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए तथा पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे तथा SIR से जुड़े निर्णयों की समीक्षा की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लखेश साहू ने किया। उन्होंने SIR से संबंधित तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया तथा लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, एवं सभी ब्लाकों के मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष,सहित बलौदा बाजार शहर प्रवीण सेन, ग्रामीण दीपक साहू भाटापारा शहर दिवाकर मिश्रा भाटापारा ग्रामीण से अमर मांडवी सिमगा ब्लॉक से रिंकू भाटिया सुहेला ब्लॉक भानु वर्मा पलारी ब्लाक रवि भारद्वाज महामंत्री सुनील कुर्रे सिद्धांत मिश्रा अमर मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष द्वय पलारी गोपी साहू रोहासी नंदेश्वर साहू, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।