बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार: थाना भाटापारा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

19 Aug 2026

शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार: थाना भाटापारा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आवेदक से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार l पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में शिकायत जांच के आधार पर थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक पति-पत्नी (दंपत्ति) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- 

प्रार्थी डिलेश कुमार साहू (उम्र 30 वर्ष, निवासी बारगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव) द्वारा आरोपी विरेन्द्र साहू एवं उसकी पत्नी गामिनी साहू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, दिनांक 13.12.2021 को आरोपियों ने प्रार्थी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में 'ऑपरेटर' के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की धोखाधड़ी की थी। ​

पुलिस की कार्यवाही- 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 63/2025, धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा बैंक खाता स्टेटमेंट एवं पावर होल्डिंग कंपनी में किए गए ऑनलाइन आवेदन की पावती प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.08.2026 को आरोपी दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी से नौकरी के नाम पर ₹2,00,000 प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी:

1. ​विरेन्द्र साहू पिता स्व. बालमुकुंद साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, हाल निवासी - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 01 एलआईजी 41, सड्डू रायपुर (छ.ग.)
2. ​गामिनी साहू पति विरेन्द्र साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा / मिर्च चिल्हाटी अम्बागढ़, हाल निवासी - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 01 एलआईजी 41, सड्डू रायपुर (छ.ग.)