बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सेवा संकल्प अभियान : 'आशीर्वाद का दीया' से भव्य आगाज,जिले भर मे 11 लाख दीप जगमगाये

17 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान :  'आशीर्वाद का दीया' से भव्य आगाज,जिले भर मे 11 लाख दीप जगमगाये

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने चौपाटी मे दीप प्रज्ज्वलित कर  किया शुभारम्भ


सवा लाख दीयों की रोशनी से जगमगमगाया  विवेकानंद सरोवर 

जनभागीदारी, सेवा औऱ  संकल्प का बना प्रतीक

​बलौदाबाजार l प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर 2026 को जिले मे 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम अंतर्गत जिले भर मे लाभग 11लाख दीये जलाकर सेवा संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित चौपाटी मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध नागरिक,अधिकारी -कर्मचारी,महिला औऱ युवाओं ने दीप जलाये।एक साथ सवा लाख दीपों की जगमग औऱ पेड़ों पर रंगीन लाईट से  विवेकानंद सरोवर का अद्भुत एवं दिव्य स्वरुप निखर आया जिससे देखकर लोग अभिभूत हुए।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प महाभियान मना रहे है।इस अभियान अंतर्गत आज आशीर्वाद का दीया घर घर जलाये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने गरीबों की चिंता की है औऱ कई योजना लागू की है। उन्होंने हमारे  जीवन को संवारा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व मे हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री ज़ी के नेतृत्व मे काम करें औऱ देश -प्रदेश को प्रगति के शिखर पर पहुंचाएं।  उन्होंने कहा कि आज जो  आशीर्वाद का दीया' जलाये है वह केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को जगाने का प्रयास है।

मनमोहक गीत से बांधा शमा इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने अपने चिरपरिचत अंदाज मे मनोहक गीत गाकर कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को झूमने मे मजबूर किया। उन्होंने इस नये गीत को अपने मधुर आवाज की जादू से औऱ भी मनोहक बनाया।

सवा लाख दीयों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवा और समर्पण के प्रतीक सवा लाख दीयों का प्रज्वलन रहा। 1,25,000 दीयों की दिव्य रोशनी से विवेकानंद सरोवर का पूरा परिसर नहा उठा। सरोवर के जल पर पड़ती दीपों की स्वर्णिम परछाई ने पूरे माहौल को अलौकिक और विहंगम रूप दे दिया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे।


जन उत्साह और सांस्कृतिक छटा

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आर्केस्टा टीम द्वारा भक्तिमय गीत -संगीत से पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा विवेकानंद सरोवर परिसर भारत माता के जयकारों और सेवा संकल्प के नारों से गूंज उठा।


शहीद वीर नारयण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं चौपाटी तक रैली - चौपाटी मे दीप प्रज्जवलन के पूर्व राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ  शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात् चौक से ढ़ोल -नागाड़ो के साथ चौपाटी तक रैली निकली गई जिसमें बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले योगेश अग्रवाल, राकेश ध्रुव,डीएफओ, पंकज कमल,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिब्या अग्रवाल सहित अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे नगरवासी उपस्थित रहे।