बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सीएम हेल्पलाइन से शिकायत का त्वरित निराकरण : हितग्राही को मिला तीन महीने का राशन एक साथ

25 Jun 2026

सीएम हेल्पलाइन से शिकायत का त्वरित निराकरण : हितग्राही को मिला तीन महीने का राशन एक साथ

बलौदाबाजार l विकासखंड भाटापारा के ग्राम दतरेंगी की रहने वाली कुंती वर्मा के लिए राज्य शासन का सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है। कुंती वर्मा को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी इस समस्या को लेकर वे काफी चिंतित थीं, तभी उन्हें अपने बड़े भाई से इस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। भाई की सलाह पर उन्होंने तुरंत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।

इस त्वरित और संवेदनशीलता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुंती वर्मा को उनके हक का पिछले तीन महीने का राशन एक साथ प्रदान कर दिया गया है। कुंती वर्मा को शासन की  तीन महीने का राशन एक साथ पाकर कुंती वर्मा और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई है। उन्होंने संकट के समय में इतनी तेजी से मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए वाकई एक वरदान साबित हो रहा है।