बलौदाबाजार l ग्राम रिसदा बायपास मार्ग सहित रिसदा से सेमराडीह मुख्य मार्ग के मरम्मत किए जाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत रिसदा के पंचायत प्रतिनिधियों ने कलेक्टर बलौदाबाज़ार को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम पंचायत रिसदा के सरपंच गणेश राम साहू के नेतृत्व मे समस्त पंच गणों ने बताया कि पिछले कई माह से रिसदा बायपास से ढाबाडीह तक मुख्य मार्ग में सड़क जर्जर होने एवं बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से आए दिन जाम की स्थिति रहती है और आवागमन अवरुद्ध रहता है जिससे लगातार आम जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही स्कूली बच्चों एवं मरीजों की स्थिति चिंताजनक बनी रहती है। जिसके कारण तत्काल मरम्मत कराया जाना आवश्यक हो गया है। मरम्मत नहीं किए जाने पर समस्त ग्रामवासी द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने का चेतावनी दिया गया है।कलेक्टर बलौदाबाजार द्वारा मरम्मत किए जाने का आश्वासन ग्राम रिसदा के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया है। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में अधिवक्ता गणेश शंकर साहू उपसरपंच पवन वर्मा, कुबेर साहू, दानी वर्मा, पप्पू डहरिया, सुनीता शर्मा, शांति ध्रुव, ऊष्मा ध्रुव, हेमंत वर्मा शामिल थे।