बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

500-1000 रुपए के छोटे सट्टा-पट्टी लिखने वालों को पकड़कर खानापूर्ति कर वाहवाही बटोर रही पुलिस

25 Aug 2026

500-1000 रुपए के छोटे सट्टा-पट्टी लिखने वालों को पकड़कर खानापूर्ति कर वाहवाही बटोर रही पुलिस

आखिर बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस क्यों मेहरबान है?

 

बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय एवं अंचल में अवैध सट्टा बाजार की मौखिक सूचना आ रही है जिस पर पुलिस कार्यवाही में कभी-कभी लगभग 500-1000 रुपए का ही सट्टा पट्टी पकड़े जाते हैं l आखिर मुख्य अवैध सट्टा सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के अंचलों में प्रतिदिन लाखों रुपए के अवैध सट्टे का कारोबार कथित रूप से बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है, मानो इन कारोबारियों को खुली छूट मिली हुई हो।

एक ओर पुलिस द्वारा छोटे-मोटे सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर कार्रवाई कर वाहवाही बटोरी जा रही है, वहीं सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बड़े सट्टा खाईवालों और इस अवैध कारोबार के सरगनाओं तक कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

अवैध सट्टा कारोबार युवा पीढ़ी की बर्बादी का कारण बनता जा रहा है। कई लोग अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगाकर आर्थिक और पारिवारिक बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं।
अब देखना यह है कि बलौदाबाजार पुलिस केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई तक सीमित रहती है या फिर बड़े सट्टा कारोबारियों और उनके नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई करती है।